How to make a Q-bar code?
QR कोड निर्माण
विभिन्न विशेषताओं में से चुनें: इंटरेक्टिव फ़ेसबुक लाइक बटन दिखाने से लेकर PDF फ़ॉर्मेट में कीमत सूची एनकोड करने तक। ये बिल्कुल नई विशेषताएँ उपयोक्ताओं को चकित कर देंगी और उन्हें कोड स्कैन करने के लिए प्रेरित करेंगी। अगले चरण में, रंग व आकृतियाँ चुन कर और अपना कंपनी लोगो शामिल करके पिछले चरण में बनाए गए QR कोड को अनुकूलित करें। या हमारी बनी-बनाई डिजाइन टेम्प्लेट का उपयोग करके अनुकूलन करें।
अभियान के प्रदर्शन पर नज़र रखें
अभियान शुरू होने के बाद, आप स्कैन के आँकड़ों पर नज़र रख सकते हैं - कोड को कितनी बार, कब, कहाँ और किस डिवाइस से स्कैन किया गया है। ताकि आप प्रदर्शन में बदलाव को तुरंत भाँप सकें। सारी जानकारी समझने में आसान ग्राफ और चार्ट के रूप में प्रस्तुत की जाती है। आँकड़ों में अपरिष्कृत आँकड़ा तालिकाएँ भी हैं, जिन्हें PDF या CSV फ़ॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है।
डायनमिक QR कोड
डायनमिक QR कोड से आपको पूरा लचीलापन मिलता है, क्योंकि कंटेंट तक पहुँचाने वाली एक छोटी यूआरएल एनकोड कर दी जाती है। अतः आप बार-बार कोड बनाने और प्रिंट करने की ज़रूरत पड़े बिना, स्टोर किए गए लिंक या फ़ाइलों में संशोधन कर सकते हैं। इससे संसाधनों की बचत होती है और आप अभियान में हुए किसी भी बदलाव पर जल्द से जल्द प्रतिक्रिया दे पाते हैं।
उच्च गुणवत्ता वाले प्रिंट फ़ॉर्मेट
आप कोड को कई पिक्सल और वेक्टर फ़ाइल फ़ॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं: जेपीईजी, पीएनजी, ईपीएस और एसवीजी। सभी फ़ाइलें हाई-रेज़ोल्यूशन हैं। गुणवत्ता से कोई समझौता न करते हुए, किसी भी आकार व रंग में और किसी भी माध्यम पर QR कोड प्रिंट करने के लिए सर्वोत्तम विकल्प चुनें।
खाता सहभाजन (अकाउंट शेयरिंग)
हमारे लचीले खाता सहभाजन (अकाउंट शेयरिंग) विकल्पों की मदद से QR कोड अभियानों में प्रभावी टीमवर्क संगठित करें। अन्य कर्मचारियों के साथ अपना खाता साझा करने का आमंत्रण भेजने में बस कुछ सेकंड लगते हैं। आप कई उपयोक्ता जोड़ सकते हैं, चाहे तो व्यवस्थापक (एडमिनिस्ट्रेटर) के रूप में या केवल आँकड़े देखने के अधिकारों के साथ। इस प्रकार आप अपने अभियान की योजना बनाने के कार्य को सुप्रवाही बना सकते हैं और विभिन्न विभागों के बीच आपसी सहयोग आसान बना सकते हैं।
जब भी चाहिए हो तब मदद पाएँ
क्या आपको कोई प्रश्न पूछना है? ईमेल या टेलीफोन से हमारे दोस्ताना ग्राहक सहयोग से संपर्क करें। हमारे ऑनलाइन सहयोग केंद्र का लाभ उठाएँ जहाँ उपलब्ध बहुधा पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQ), कैसे-करें मार्गदर्शिकाएँ और ईबुक से आप सलाह और रचनात्मक विचार पा सकते हैं। हम QR कोड मार्केटिंग में उम्दा प्रदर्शन करने में आपकी मदद करते हैं।
This video was uploaded on YouTube 😊:-
Comments
Post a Comment